पर्सनल लोन के बारे में पूरी जानकारी: कहाँ मिलता है, कितना मिलता है और क्या ब्याज दर होती है?
| Loans, ऋण |
अगर आपको जल्दी से लोन की आवश्यकता है, तो आपके लिए पर्सनल लोन
एक विकल्प हो सकता है|
पर्सनल लोन (या व्यक्तिगत ऋण) असुरक्षित लोन (unsecured loan) होता
है और आपको जल्दी मिल जाता है|
पर हाँ, एक
पर्सनल लोन की ब्याज दर एक सुरक्षित लोन से ज्यादा होने की उम्मीद कर सकते हैं|
आईये जानते है पर्सनल लोन के बारे में विस्तार से|
पर्सनल लोन
के क्या फायदे हैं? (व्यक्तिगत ऋण के फायदे)
सबसे पहली बात, पर्सनल
लोन काफी जल्दी मिल जाता है|
कुछ बैंक तो यह दावा भी करते हैं की आपको कुछ
मिनिटों में ही लोन दे देंगे| केवल दावों पर ना जाएँ| लेकिनहाँ, लोन जल्दी मिलने की उम्मीद
कर सकते हैं|
दूसरी बात, पर्सनल
लोन असुरक्षित लोन होता है| इसीलिए
आपको कुछ गिरवी (security) रखने की ज़रुरत नहींहोती| लोन जल्दी मिलने की एक वजह यह भी है| क्योंकि कम दस्तावेज चाहिए होते हैं, इसीलिए लोन जल्दी मिल जाता है|
ध्यान दें ऐसा नहीं है की पर्सनल लोन सबको मिल
जाता है| बैंक
आपके लोन चुकाने की क्षमता को परखने के बाद ही आपको लोन देते हैं|
अगर आपका सैलरी अकाउंट किसी बैंक के साथ है, तो उसे पहले से ही पता होता है की आप कितना कमाते हैं और
कितने लोन का भुगतान कर सकते हैं| इस वजह से लोन मिलने की
संभावना बढ़ जाती है|
तीसरी बात, पर्सनल
लोन का इस्तेमाल किसी भी कार्य के लिए किया जा सकता है| आप परिवार के साथ छुट्टी, बच्चों
की पढाई या शादी, घर के डेकोरेशन, मेडिकल
खर्चे, लेटेस्ट मोबाइल फ़ोन खरीदने के लिए या किसी भी काम के लिए
पर्सनल लोन ले सकते हैं|
बैंक आपसे यह नहीं पूछता की आपने लोन के पैसे
का कैसे इस्तेमाल किया|
पर्सनल लोन के क्या नुकसान हैं?
क्योंकि लोन असुरक्षित (unsecured) है, पर्सनल लोन की ब्याज दर
ज्यादा होने की उम्मीद कर सकते हैं|
इस वजह से आपकी EMI भी ज्यादा होगी|
इसीलिए अगर आपको किसी कारण लोन की आवश्यकता है और उस काम के लिए
आपको सुरक्षित लोन मिल सकता है,
तो पर्सनल लोन अच्छा विकल्प नहीं होगा|
पर्सनल लोन के भुगतान पर क्या टैक्स बेनिफिट मिलते हैं?
पर्सनल लोन के भुगतान पर कोई टैक्स बेनिफिट नहीं मिलता|
मुझे पर्सनल लोन चाहिए? कहाँ से मिलेगा? पर्सनल लोन कहाँ
मिलता है?
पर्सनल लोन आप बैंक या नया वित्तीय संस्थानों
से ले सकते हैं|
आप बैंक की शाखा में जा कर लोन के लिए एप्लाई कर सकते हैं| कुछ बैंक आपको ऑनलाइन
आवेदन करने का विकल्प भी देते हैं|
हालांकि सभी बैंक पर्सनल लोन देते हैं, मैं कुछ बैंक और वित्तीय
संस्थानों के लिंक यहाँ देता हूँ|
आप अन्य बैंक की वेबसाइट पर जा कर पर्सनल लोन की जानकारी, योग्यता और डाक्यूमेंट्स
के बारे में जान सकते हैं|
पर्सनल लोन की पात्रता क्या होती है? मुझे कितना पर्सनल लोन
मिल सकता है? (Personal Loan Eligibility/ व्यक्तिगत ऋण पात्रता)
पात्रता के नियम हर बैंक में अलग हो सकते हैं| आप बैंक की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं|
बैंक लोन देने से पहले आपकी लोन चुकाने की
क्षमता को चेक करते हैं|
इसके लिए आपकी आय, आयु, आपकी
नौकरी/व्यवसाय आदि को चेक करते हैं| यदि आपके कोई लोन अभी चल रहा है, उसके बारे में भी जानकारी लेते हैं|
कुछ बैंक आपको आपकी लोन eligibility ऑनलाइन चेक करने की सुविधा प्रदान करते हैं|
वहां पर जा कर आप अपने बारे में जानकारी डाल
सकते हैं और जान सकते हैं की आपको कितना पर्सनल लोन मिलेगा|
अगर आप नौकरी करते हैं, तो
आपको पर्सनल लोन आसानी से मिल सकता है| अगर
आप सरकारी कर्मचारी हैं, तो आपको व्यक्तिगत ऋण और भी आसानी से
मिल जाना चाहिए| कुछ लोन केवल वेतनभोगियों को ही दिए जाते हैं| SBI Express
Credit Loan ऐसा ही एक लोन है| केवल
सरकार के कर्मचारियों और अन्य वेतन पाने वालों को ही दिया जाता है|
अगर आप self-employed हैं, तो लोन लेने में थोड़ी परेशानी होगी|
0 comments:
Post a Comment